नमस्कार साथियो: आज आपके बीच बात करेंगे उत्तरप्रदेश राज्य के भू राजस्व प्रणाली के तहत भूमि के रिकॉर्ड की सम्पूर्ण जानकारी के बारे में | भूलेख यूपी क्या है? उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने भूलेख यूपी पोर्टल (upbhulekh.gov.in) को प्रारम्भ किया है, जिससे अब राज्य के नागरिक अपनी ज़मीन से जुड़ी जानकारी घर बैठे ही ऑनलाइन मोड में जान सकते है | इस पोर्टल को राजस्व विभाग ने तैयार किया है ताकि ज़मीन के रिकॉर्ड (जैसे खसरा, खतौनी) डिजिटल रूप में आसानी से सबको मिल सकें |
इस वेबसाइट की मदद से आप जान सकते हैं:-

- आपकी ज़मीन किसके नाम है |
- खसरा-खतौनी की नक़ल (कॉपी) निकाल सकते हैं |
- अपने भूमि खेत या ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते है |
- अब आपको तहसील या पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे — बस मोबाइल या कंप्यूटर से वेबसाइट खोलिए और जानकारी पाएं |
क्या-क्या कर सकते हैं भूलेख यूपी पोर्टल पर?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: upbhulekh.gov.in पर जाकर ज़मीन से जुड़ी सभी जानकारी देखें।
खसरा-खतौनी की नकल निकालें: अपनी जमीन का रियल-टाइम रिकॉर्ड (अधिकार अभिलेख) आसानी से देखें और डाउनलोड करें।
भू-नक्शा देखें (जमीन का नक्शा): अपनी ज़मीन का डिजिटल नक्शा (Map) ऑनलाइन देखें, जिसमें प्लॉट नंबर और एरिया सब कुछ होता है।
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से खतौनी की नकल कैसे देखें?
- अगर आप उत्तर प्रदेश में अपनी ज़मीन का रिकॉर्ड देखना चाहते हैं, जैसे कि खसरा-खतौनी की नकल, तो अब इसके लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है | आप ये सारा रिकॉर्ड UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं |
- सबसे पहले bhulekh up कीआधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट खुलने पर आपको खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल निकाल सकते है |
- इसके बाद एक छोटा सा कैप्चा दिखाई देगा, जिसे भरकर आप अगले पेज पर पहुँच जाएंगे | वहाँ आपको अपना ज़िला, तहसील और गाँव चुनना होगा — यानी आप जिस ज़मीन की जानकारी चाहते हैं, वह कहाँ स्थित है, ये बताना होगा |
- अब आप तीन तरीकों से ज़मीन की जानकारी खोज सकते हैं:
खसरा या गाटा नंबर से
खाता नंबर से या फिर मालिक (खातेदार) के नाम से - अगर आपको खातेदार का नाम पता है, तो आप उसका नाम डालकर खतौनी की जानकारी निकाल सकते हैं। जैसे ही आप नाम या नंबर भरते हैं, नीचे लिस्ट आ जाती है, जिसमें से आपको अपनी ज़मीन या खाता संख्या चुननी होती है | फिर आप “उद्धरण देखें” पर क्लिक करें और आपकी खतौनी स्क्रीन पर खुल जाएगी |
- गाटा नंबर उस ज़मीन का यूनिक नंबर होता है जिसे सरकार ने पहचान दी होती है | जैसे हर इंसान का आधार नंबर होता है, वैसे ही ज़मीन का गाटा नंबर होता है |
- अगर आपका गाँव इस लिस्ट में नहीं आ रहा है, तो घबराइए नहीं। ऐसे गाँवों की खतौनी अब रियल टाइम खतौनी सिस्टम में शिफ्ट हो गई है, जिसे आप उसी पोर्टल पर अलग से देख सकते हैं |
Also Read:- bihar bhumi
रियल टाइम खतौनी (ROR) की नकल कैसे देखें?
- अगर आप अपनी ज़मीन की असली जानकारी ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो अब ये काम पहले की तरह मुश्किल नहीं रहा | उत्तर प्रदेश सरकार के भूलेख पोर्टल पर एक नया विकल्प दिया गया है, जिससे आप अपनी जमीन की रियल टाइम खतौनी, यानी ज़मीन का ताज़ा रिकॉर्ड आसानी से देख सकते हैं |
- आपको पहले upbhulekh.gov.in वेबसाइट पर जाना है | साइट खुलने पर रियल टाइम खतौनी की नकल देखें लिखा होगा उस पर जाना है, एक कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे सही-सही भरकर आगे बढ़ना है |
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपने ज़िले का नाम, तहसील और गाँव सेलेक्ट करना होगा — मतलब, जिस ज़मीन की जानकारी चाहिए, वो कहाँ की है, ये बताना होगा |
- इसके बाद अगली स्क्रीन पर आपके पास चार तरीके होंगे ज़मीन की जानकारी ढूंढने के लिए। अगर आपको खसरा या गाटा नंबर पता है, तो आप उससे खोज सकते हैं | अगर खाता नंबर है, तो वो डाल सकते हैं। और अगर ज़मीन मालिक (खातेदार) का नाम पता है, तो उस नाम से भी खोजा जा सकता है | एक और तरीका है – नामांतरण (mutation) की तारीख से भी रिकॉर्ड खोजा जा सकता है |
- जिस भी तरीके से आप जानकारी भरें, उसके बाद “उद्धरण देखें” का बटन आएगा – उस पर क्लिक कर दें | फिर एक बार कैप्चा भरना होगा और “सबमिट” करना होगा |
- इसके बाद आपकी ज़मीन की खतौनी की प्रति (अप्रमाणित) स्क्रीन पर आ जाएगी | इसे आप चाहें तो स्क्रीन पर ही पढ़ सकते हैं या फिर प्रिंट निकालकर अपने पास रख सकते हैं | ध्यान दें कि यह प्रति सिर्फ जानकारी के लिए होती है, अगर आपको प्रमाणित कॉपी चाहिए, तो इसके लिए आपको राजस्व विभाग या जन सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा |
भूखंड कहीं विवाद में तो नहीं? जानिए कैसे पता करें?
- उत्तर प्रदेश में ज़मीन खरीदने या किसी भूखंड में निवेश करने से पहले यह जानना बेहद ज़रूरी है कि वह संपत्ति कानूनी विवाद में तो नहीं फंसी है | कई बार जमीन पर मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में केस चल रहे होते हैं, या दो पक्षों के बीच ज़मीन को लेकर झगड़ा चल रहा होता है, जिसकी जानकारी समय रहते न मिले तो बाद में दिक्कत हो सकती है |
- इसी परेशानी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भूलेख पोर्टल पर एक खास सुविधा दी है, जिससे आप यह पता कर सकते हैं कि कोई ज़मीन या भूखंड वादग्रस्त है या नहीं |
- इसकी स्टार्टिंग upbhulekh.gov.in पोर्टल पर वेबसाइट खुलने के बाद वहाँ एक विकल्प मिलेगा, भूखंड/गाटा के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें | पर जाना जाना है फिर एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको तीन ज़रूरी जानकारी डालनी है, आपका ज़िला, तहसील और गाँव का नाम |
जैसे ही आप ये जानकारी भर देते हैं, अगला पेज खुलेगा जिसमें आपसे उस भूखंड का खसरा या गाटा नंबर माँगा जाएगा | यह नंबर वही होता है जिससे किसी ज़मीन की पहचान होती है, बिल्कुल जैसे किसी इंसान का आधार नंबर से होता है | - आप गाटा नंबर दर्ज करें और फिर “गाटा प्रस्थिति” बटन पर क्लिक करें | कुछ ही सेकंड में, अगर उस ज़मीन पर कोई विवाद चल रहा होगा — जैसे कोर्ट केस, आपत्ति, या दावा — तो वह सब जानकारी आपके सामने आ जाएगी |
- अगर कोई विवाद नहीं चल रहा है, तो भी साफ़-साफ़ लिखा होगा कि “कोई वाद नहीं पाया गया” — यानी जमीन विवाद से मुक्त है और आप इस पर आगे विचार कर सकते हैं |
- इस तरह आप बिना किसी वकील या दफ्तर के चक्कर लगाए, सिर्फ अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ये अहम जानकारी घर बैठे हासिल कर सकते हैं — और ज़मीन में निवेश करने से पहले पूरी तसल्ली कर सकते हैं |
उत्तर प्रदेश में अपनी ज़मीन का नक्शा कैसे देखें?
- अगर आप उत्तर प्रदेश में अपनी ज़मीन की स्थिति देखना चाहते हैं, जैसे कि आपका प्लॉट कहां है, उसका आकार कितना है, या वह किसके नाम पर है, तो अब इसके लिए तहसील के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं | आप ये सब जानकारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ही हासिल कर सकते हैं |
- इसके लिए आपको जाना होगा उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर। यह पोर्टल खास तौर पर भू-नक्शे यानी जमीन के डिजिटल मैप के लिए बनाया गया है |
- वेबसाइट पर पहुँचने के बाद सबसे पहले आपको अपना जिला, फिर तहसील, और उसके बाद गांव का नाम चुनना होगा। जैसे ही आप ये तीनों जानकारी भरते हैं, उसी जगह का नक्शा आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगता है |
- अब नक्शे में जो-जो प्लॉट या गाटा नंबर दिख रहे होते हैं, उन पर आप क्लिक कर सकते हैं। जब आप अपने प्लॉट नंबर या गाटा नंबर पर क्लिक करते हैं, तो उस ज़मीन की पूरी जानकारी सामने आ जाती है — जैसे कि वो ज़मीन किसके नाम पर है, खाता संख्या क्या है, खसरा नंबर क्या है, और उसका कुल क्षेत्रफल कितना है |
- आपके सामने एक ऑप्शन आएगा Plot Report का इस ओर जाना जाना है, आप उस भूखंड की रिपोर्ट को PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं | इसका मतलब है कि आप ज़मीन का नक्शा और सारी जानकारी एक दस्तावेज के रूप में सेव कर सकते हैं, जिसे आगे जरूरत पड़ने पर जानकारी दिखा सकते हैं |
भूलेख पोर्टल क्यों बनाया गया?
- भूलेख” नाम दो शब्दों से मिलकर बना है — “भू” यानी ज़मीन और “लेख” यानी रिकॉर्ड या अभिलेख | यानी कि भूलेख का मतलब हुआ ज़मीन से जुड़ा रिकॉर्ड | उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत इसलिए की ताकि लोगों को ज़मीन से जुड़ी जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें |
- पहले हर जानकारी के लिए पटवारी से मिलना पड़ता था, और कई बार लोगों को जानकारी देने में देरी होती थी या भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं आती थीं | अब जब सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है, तो न सिर्फ लोगों का समय बचता है, बल्कि सरकारी कामकाज में पारदर्शिता भी आई है। ज़मीन की मिल्कियत, नक्शा, खसरा-खतौनी — ये सब अब बस कुछ क्लिक में मिल जाते हैं |
- सरल शब्दों में कहें तो, ये पोर्टल लोगों के लिए एक डिजिटल खिड़की की तरह है, जहाँ से वे अपनी ज़मीन की पूरी तस्वीर देख सकते हैं — बिलकुल साफ और भरोसेमंद तरीके से |
यूपी भूलेख पोर्टल पर कौन-कौन सी ज़मीन की जानकारी मिलती है?
- अगर आप लखनऊ या उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में ज़मीन से जुड़ी जानकारी चाहते हैं, तो UP Bhulekh पोर्टल आपके लिए बहुत काम का है | इस पोर्टल पर आपको आपकी जमीन से जुड़ी लगभग हर जानकारी मिल जाएगी |
- यहाँ पर आप ये जान सकते हैं कि किसी ज़मीन का मालिक कौन है, ज़मीन किसके नाम पर दर्ज है, खाता संख्या क्या है, और खसरा नंबर क्या है | इतना ही नहीं, आप यह भी देख सकते हैं कि उस ज़मीन पर पहले कोई लेन-देन हुआ था या नहीं — जैसे बंधक रखा गया हो, किसी बैंक से लोन लिया गया हो, या उस पर किसी तीसरे व्यक्ति का दावा चल रहा हो |
- अगर ज़मीन खाली है यानी अभी तक किसी के नाम पर नहीं है, तो वो जानकारी भी यहां उपलब्ध होती है | मतलब, जमीन से जुड़ा पूरा लेखा-जोखा आपको इस पोर्टल पर मिल सकता है |
भूलेख पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएं कौन-कौन सी हैं?
- यह पोर्टल सिर्फ जानकारी देखने का ज़रिया ही नहीं है, बल्कि यहां आप कई ज़मीन से जुड़े जरूरी काम भी ऑनलाइन कर सकते हैं | उदाहरण के लिए:
- आप खसरा-खतौनी की नकल (13 कॉलम) के रूप में देख सकते हैं, जिसमें ज़मीन की पूरी स्थिति लिखी होती है |
- अपने गाँव की खतौनी का यूनिक कोड पता कर सकते हैं, जिससे भविष्य में रिकॉर्ड खोजना आसान हो जाता है |
- आप जान सकते हैं कि कोई भूखंड या गाटा नंबर विवाद में है या नहीं, या वो बिक चुका है या नहीं |
- सरकारी ज़मीनें कौन-कौन सी हैं, सरकारी संपत्ति, शत्रु संपत्ति, राजकीय भूमि, या निष्क्रांत संपत्ति जैसी विशेष श्रेणियों की जानकारी भी इस पोर्टल से मिल सकती है | इन सभी सेवाओं का लाभ आप बिना किसी सरकारी दफ्तर जाए, अपने फोन या कंप्यूटर से घर बैठे ले सकते हैं |
अगर कोई समस्या आए तो संपर्क कैसे करें?
- कभी-कभी पोर्टल पर लॉगिन करने में दिक्कत आती है, या फिर ज़मीन का रिकॉर्ड नहीं दिख रहा होता — ऐसी किसी भी तकनीकी परेशानी में आप सीधे यूपी भूलेख की टीम से संपर्क कर सकते हैं |
संपर्क कार्यालय: कंप्यूटर सेल, राजस्व मंडल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग | राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश |
| आधिकारिक वेबसाइट | bhulekh.up.gov.in |
| ईमेल | bhulekh-up@gov.in |
| लैंडलाइन | +91-522-2217145 |
| पता | कंप्यूटर सेल, राजस्व मंडल, लखनऊ |
UP Bhulekh Portal 2025 FAQs
UP Bhulekh क्या है?
यह उत्तर प्रदेश सरकार का ऑनलाइन पोर्टल है, जहाँ आप ज़मीन से जुड़ी जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, नक्शा आदि देख सकते हैं |
खतौनी की नकल कैसे देखें?
upbhulekh.gov.in वेबसाइट पर जाकर “खतौनी की नकल देखें” विकल्प चुनें, ज़िला, तहसील, गाँव भरें और फिर खाता या नाम से रिकॉर्ड खोजें |
भू-नक्शा कैसे देखें?
upbhunaksha.gov.in वेबसाइट पर जाना है, अपना ज़िला, तहसील और गाँव चुनें। फिर प्लॉट नंबर पर क्लिक करके नक्शा और जानकारी देख सकते है।
गाटा नंबर क्या होता है?
गाटा नंबर ज़मीन का यूनिक पहचान नंबर होता है, जिससे पता चलता है कि वो भूखंड कौन-सा है |
क्या ज़मीन विवाद में है, ये कैसे पता करें?
“भूखंड/गाटा के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें” विकल्प पर जाकर खसरा नंबर भरें — अगर कोई केस चल रहा होगा, तो दिख जाएगा |
क्या पोर्टल से खतौनी की प्रमाणित कॉपी मिलती है?
नहीं, पोर्टल पर मिलने वाली कॉपी सिर्फ देखने और जानकारी के लिए होती है | प्रमाणित कॉपी के लिए तहसील से संपर्क करें |
अगर वेबसाइट काम न करे तो क्या करें?
आप ईमेल करें: bhulekh-up@gov.in
या कॉल करें: +91-522-2217145
Note: इस साइट पर जानकारी ऑनलाइन सोशल मिडिया प्लेटफार्म और इंटरनेट के माध्यम से आप तक दी है | धन्यवाद!
