Hello Friends इस टॉपिक में बात करते है की आप भी अपनी बिहार की भू राजस्व की भूमि को अपने फ़ोन या ऑनलाइन तरीके से खेत खसरे का मानचित्र /मैप – नक्शा को कैसे देख सकते है | बने रहे पुरे टॉपिक पर सारी जानकारी दी जाएगी , Bihar BhuNaksha यह Bihar BhuNaksha Online Portal है, जहां राज्य के लोग अपने ज़मीन का नक्शा बड़ी ही आसानी से घर बैठे देख सकते हैं |
अब बिहार के लोगों को ज़मीन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है | इस पोर्टल की मदद से आप न सिर्फ अपनी ज़मीन का नक्शा देख सकते हैं, बल्कि ऑनलाइन दाखिल-खारिज, खतियान और भूलेख जैसी ज़रूरी जानकारी भी कुछ क्लिक में पा सकते हैं |
BhuNaksha Bihar पोर्टल के फायदे
- Bhu Naksha Bihar पोर्टल से बिहार के लोगों को कई सुविधाएं मिलती हैं |
- अब बिहार के नागरिकों को अपनी ज़मीन का नक्शा देखने के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है |
- वे घर बैठे, अपने मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से ऑनलाइन नक्शा देख सकते हैं |
- इस पोर्टल के ज़रिए नक्शा देखने की सुविधा न सिर्फ आसान है, बल्कि इससे लोगों का समय और पैसे दोनों की बचत होती है |
- ज़मीन का नक्शा डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है, जिससे किसी ज़रूरत के समय इसका उपयोग किया जा सके |
- आप अपने खाता नंबर, प्लॉट नंबर या ज़मीन से जुड़ी दूसरी जानकारी डालकर तुरंत नक्शा देख सकते हैं |
बिहार भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?

- अगर आप अपनी ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले भू-नक्शा बिहार की वेबसाइट पर जाना होगा | वेबसाइट खुलते ही, होमपेज पर सबसे पहले अपने ज़िले का चयन करें। ज़िले को चुनने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें | इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने अनुमंडल (Sub-Division), सर्किल (Circle) और मौजा (Mauza) को चुनना होगा |
- अब आपके सामने चुने गए क्षेत्र का नक्शा दिखने लगेगा | इसमें आप अपने खसरा नंबर को ढूंढें और उस पर क्लिक करें | अगर नक्शे में आपका खसरा नंबर नहीं मिल रहा है, तो आप ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में खसरा नंबर टाइप करके उसे ढूंढ सकते हैं |
- जब आप खसरा नंबर सेलेक्ट कर लेंगे, तो बाईं तरफ उस ज़मीन की पूरी जानकारी दिखाई देगी | इस जानकारी को ध्यान से पढ़ें और पुष्टि कर लें कि सब कुछ सही है या नहीं |
- अगर डिटेल्स सही हैं, तो Map Report पर जाये अब आपके सामने आपकी ज़मीन का नक्शा पूरी जानकारी के साथ खुल जाएगा, जिसे आप देख भी सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं |

BhuNaksha Bihar कौन-कौन से ज़िले शामिल हैं?
Bhu Naksha Bihar पोर्टल पर बिहार के कई ज़िलों के नक्शे ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध है | जिन-जिन ज़िलों के लिए यह सुविधा शुरू हो चुकी है, उनकी सूची आपको दी जाएगी जैसे
| List 1 | List 2 |
|---|---|
| नालंदा | भागलपुर |
| मधेपुरा | पटना |
| सुपौल | भोजपुर |
| लखीसराय | पूर्णिया |
| अररिया | बक्सर |
| किशनगंज | रोहतास |
| अरवल | दरभंगा |
| मधुबनी | सहरसा |
| औरंगाबाद | पूर्वी चंपारण |
| मुंगेर | समस्तीपुर |
| बाँका | गया |
| मुजफ्फरपुर | सारण |
| बेगूसराय | गोपालगंज |
| नवादा | शेखपुरा |
| जहानाबाद | जमुई |
| सीतामढ़ी | शिवहर |
| कैमूर | सीवान |
| कटिहार | वैशाली |
| खगड़िया | पश्चिमी चंपारण |
इन ज़िलों के लोग अपनी ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से देख सकते हैं | समय के साथ और भी ज़िलों को इसमें जोड़ा जा रहा है, जिससे सभी नागरिकों को यह सुविधा मिल सके |
भू-नक्शा बिहार पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
- अगर आप Bhu Naksha Bihar की वेबसाइट पर लॉगिन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले वेबसाइट के आधिकारिक पेज bhunaksha.bihar.gov.in पर जाएं | दाईं ओर ऊपर की तरफ आपको Login नाम का एक टैब दिखाई देगा फिर एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपको यूज़रनेम (Username), पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा। सारी जानकारी भरने के बाद, Login बटन पर क्लिक करें |
- अब आप पोर्टल में सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे | अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो कोई चिंता नहीं – लॉगिन पेज पर मौजूद Reset Password विकल्प पर क्लिक करें | इसके बाद आप ROR ऐप्लिकेशन की help से अपना पासवर्ड दोबारा सेट कर सकते हैं |
निष्कर्ष
- अब सरकार की मदद से ज़मीन से जुड़ी जानकारी पाना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है | देशभर में ज़मीन के रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे आम लोग भी बिना दफ्तर जाए, घर बैठे ही अपनी ज़मीन की जानकारी देख सकते हैं |
- बिहार राज्य में भी नागरिक भू-नक्शा बिहार पोर्टल का इस्तेमाल करके अपने प्लॉट या खेत का नक्शा और ज़रूरी जानकारी कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन देख सकते हैं | इस लेख में हमने आपको इस प्रक्रिया को आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप बताया है, ताकि कोई भी व्यक्ति इसे बिना किसी परेशानी के समझ और इस्तेमाल कर सके |
नोट:– यह जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध सार्वजनिक संसाधनों, इंटरनेट और सोशल मीडिया स्रोतों के माध्यम से संकलित कर एक सहज वेबपेज फॉर्मेट में आपके लिए प्रस्तुत की गई है | किसी भी ज़रूरी सहायता के लिए आप इन आधिकारिक संपर्क विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं |
धन्यवाद
