• CURRENT DATE & TIME

Table of Contents

Bihar Bhumi Register 2 Online देखने का आसान तरीका

Hello साथियो , अगर आप भी बिहार राज्य के स्थाई रहने वाले किसान है , तो ये खास आपके लिए जानकरी फायदेमंद है | इस वेब साइट पर आपको अवगत किया जायेगा की आप भी अपनी जमीन राजस्व का रिकॉर्ड घर बैठे एक क्लिक पर अपने सामने ला सकते है इसके लिए आपको पुरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़ कर फॉलो करे | इसमें आपको अपनी नाम की भूमि से लेकर क्या क्या जमीं पर घटित हो रहा है वो सब ऑनलाइन चेक कर सकते है |

साधारण तरीके से बात करे तो BiharBhumi Register 2 यह बिहार गवर्नमेंट द्वारा जमीन से जुड़ी जानकारी रखने वाला एक जरूरी डॉक्यूमेंट है | इसमें भूमि के मालिक का नाम, जमीन की मौजूदा स्थिति, और भूखंड से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारी दर्ज होती है | ये दस्तावेज़ यह साबित करता है कि जमीन पर किसका हक है और उसका उपयोग किस तरह हो रहा है |

विषयविवरण
विषयRegister 2 (रजिस्टर 2) जमाबंदी पंजी
पोर्टलBihar Bhumi (Land Record Bihar)
अधिकृत वेबसाइटbiharbhumi.bihar.gov.in

Register 2 क्या होता है?

रजिस्टर 2 बिहार सरकार का एक सरकारी दस्तावेज़ होता है जो जमीन की जानकारी को रिकॉर्ड करता है | यह दस्तावेज़ दिखाता है कि जमीन का वर्तमान मालिक कौन है, उस जमीन का क्या उपयोग हो रहा है (जैसे खेती, आवास, व्यवसाय, बंजर आदि), जमीन पर किसका कब्जा है, पुश्तैनी है या वर्तमान और वह भूखंड कहाँ स्थित है | इसे भूमि रिकॉर्ड का एक हिस्सा माना जाता है, जैसे खाता, खेसरा, जमाबंदी आदि |

रजिस्टर 2 के अंदर क्या जानकारी होती है?

Register 2
  • ज़मीन के मालिक का नाम |
  • ज़मीन का खाता नंबर और खेसरा नंबर |
  • ज़मीन की प्रकार/श्रेणी जैसे कृषि भूमि, बागवानी, आवासीय आदि |
  • ज़मीन का रकबा (क्षेत्रफल) |
  • कब्जाधारी का नाम यानी जो व्यक्ति जमीन का असली इस्तेमाल कर रहा है |
  • बांटवारे या बिक्री की स्थिति अगर जमीन खरीदी-बेची गई हो तो वह जानकारी |

रजिस्टर 2 क्यों ज़रूरी है?

रजिस्टर 2
  • जमीन के मालिकाना हक सम्पति को साबित करने के लिए |
  • किसी कानूनी विवाद में सबूत के तौर पर |
  • जमीन खरीदने या बेचने के समय पूरी स्थिति जानने के लिए |
  • ऋण (loan) लेने में – जब बैंक जमीन गिरवी रखने को कहे |
  • सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में |

Bihar Register 2 Online कैसे देखें?

Bihar Register 2 रिकॉर्ड को देखने/ चेक करने के लिए सबसे प्रथम आपको बिहार राज्य भूमि की आधिकारिक वेबसाइट जो biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना है | साइट ओपन होने के बाद आप home page के आइकन पर स्थित जमाबंदी पंजी देखे पर जाये उस पर एक जानकारी फॉर्म दिया जायेगा जिसमे अपनी जमीन रेलेटेड जानकारी जैसे अपना जिला (District) और अंचल (Anchal) तहसील, गांव के नाम को चुनना होगा, फिर Proceed करके आगे बढे जिसमें हल्का (Halka) और मौजा (Mauja) दो विकल्प में से एक को सेलेक्ट करे, जो भाग वर्तमान (Present Part) या पृष्ठ संख्या वर्तमान (Current Page No.) इनमें से |

अगर आप भाग वर्तमान चुनते है तो आपको रैयत का नाम से खोजें, खाता नंबर से खोजें, या फिर नाम के अनुसार पूरी पंजी-2 देखें | वहीं अगर आप पृष्ठ संख्या वर्तमान चुनते हैं, तो प्लॉट नंबर से खोजें, जमाबंदी नंबर से खोजें, या कंप्यूटरीकृत जमाबंदी नंबर से खोजें इन विकल्पों में से कोई एक चुनकर, नीचे दिया गया सुरक्षा कोड भरें और Search करके जमाबंदी पंजी-II रिपोर्ट की एक सूची को आसानी से देख सकेंगे |

जैसे रैयत का नाम, खाता संख्या, जमाबंदी संख्या, पृष्ठ संख्या, और कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या आदि जानकारी डालने के बाद show पर जाये अब आपके सामने Register 2 का विवरण PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा | इसको आप डाउनलोड करके देख सकते है, अपंनी जमींन की सारी इनफार्मेशन |

BhuNaksha Bihar – ऑनलाइन कैसे देखें?
Jamabandi Bihar Online – घर बैठे जमीन की जानकारी देखें
दाखिल-खारिज की स्थिति ऑनलाइन कैसे देखें?
Online Mutation Bihar – बिहार दाखिल खारिज आवेदन करे
Online Lagan Bihar Bhumi – जमीन टैक्स भरने का सबसे आसान तरीका

नोट

यह जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध सार्वजनिक संसाधनों, इंटरनेट और सोशल मीडिया स्रोतों के माध्यम से संकलित कर एक सहज वेबपेज फॉर्मेट में आपके लिए प्रस्तुत की गई है | किसी भी ज़रूरी सहायता के लिए आप इन आधिकारिक संपर्क विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं |
धन्यवाद