Hello Friends बिहार भूलेख जानकारी जमाबंदी पंजी ऑनलाइन देखने का तरीका, यह Jamabandi Bihar बिहार सरकार द्वारा तैयार किया गया एक आधिकारिक रिकॉर्ड होता है, जिसमें ज़मीन से जुड़ी ज़रूरी जानकारी दर्ज होती है | इसमें ज़मीन के मालिक का नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या, ज़मीन का कुल रकबा (क्षेत्रफल) और अन्य अहम विवरण शामिल होते हैं |
यह दस्तावेज़ ज़मीन के मालिकाना हक का सबूत होता है और कानूनी मामलों में भी इसकी अहमियत होती है | आप भी बिहार के निवासी है, अगर आप अपनी ज़मीन से जुड़ी जमाबंदी पंजी को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इसके लिए अब कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है |
बस कुछ आसान स्टेप्स में आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इसे घर बैठे ही देख सकते हैं | नीचे हमने इसकी पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई है, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपनी ज़मीन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं |
बिहार में अपनी ज़मीन की जमाबंदी पंजी ऑनलाइन कैसे देखें

- अगर आप बिहार में अपनी ज़मीन की जानकारी यानी जमाबंदी पंजी घर बैठे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इसके लिए |
- आपको बिहार सरकार के ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करनी होगी और |
- आपको बिहार भूमि पोर्टल पर जाकर सबसे पहले biharbhumi.bihar.gov.in वेबसाइट पर जमाबंदी पंजी देखें ऑप्शन चुनना होगा |
- उसके बाद फिर होमपेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखें या Jamabandi Panji Dekhen पर जानकर आवश्यक जानकारी को भरना होगा, जैसे
- आपके सामने पंजी-II प्रतिवेदन का एक फॉर्म ओपन होगा |
- इसमें सबसे पहले अपने जिले का नाम और अंचल (Circle) विलेज तहसील का चुनाव करना पड़ेगा |
- जानकारी भरने के बाद हरे रंग वाले Proceed करके अपने खेत का हल्का और मौजा सेलेक्ट करे |
- अगले स्टेप में आपको अपनी जमीन के हल्का और मौजा (गाँव/इलाका) को सेलेक्ट करना है | फिर
- आपको इनको भरना होगा जैसे रैयत (मालिक) के नाम से, अपना खाता नंबर, प्लॉट नंबर से, जमाबंदी नंबर, खसरा या गाटा संख्या को भरना पड़ेगा |
- कैप्चा कोड भरें और सर्च करके जानकारी को देख सकते है | अब स्क्रीन पर आपकी ज़मीन से जुड़ी पंजी-II रिपोर्ट की लिस्ट दिखाई देगी |
- जिसमें जिस रैयत (मालिक) की जानकारी देखनी है, वो भी देख सकते है |
- फिर आपकी भविष्य की जरुरत के लिए इसको प्रिंट करके सेव रख सकते है |
नोट
यह जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों जैसे कि बिहार भूमि पोर्टल, इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से एकत्रित कर, आपकी सुविधा के लिए सरल वेबपेज फॉर्मेट में प्रस्तुत की गई है | यदि आपको किसी भी प्रकार की आधिकारिक सहायता या पुष्टि की आवश्यकता हो, तो कृपया बिहार सरकार के अधिकृत संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सकते है |
धन्यवाद
