Hello Friends – भू-लगान बिहार भुगतान एक उपयोगी डिजिटल सेवा है जिसे बिहार सरकार ने शुरू किया है | इसके ज़रिए राज्य के किसान और ज़मीन के मालिक अपनी ज़मीन पर लगने वाला टैक्स (लगान) अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं |
आप अगर समय पर लगान नहीं भरते है, तो सरकार की ओर से ज़मीन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जुर्माना या ज़मीन जब्त होने तक की नौबत आ सकती है |
इसलिए अगर आपने अब तक अपनी ज़मीन का लगान नहीं चुकाया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से आप अभी ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, बिना किसी लाइन में लगे |
ऑनलाइन भू-लगान बिहार का कैसे भरें 2025?
अगर आप अपनी बिहार ज़मीन का लगान ऑनलाइन भरना चाहते हैं, इसके लिए आपको biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi की ऑफिसियल साइट पर पहले जाना होगा | उसके बाद मुख्य साइट पर होम बटन पर भू लगान के यूआरएल लिंक पर जाये और अन्य पेज में दी जा रही जानकारी को सही से भरे जिसमे लंबित भुगतान देखें ऑनलाइन भुगतान करे इन ऑप्शनों के जरिये भुगतान ऑनलाइन पर क्लिक करके आगे बढे जिसमे नए पेज में आपके जिले का नाम तहसील गांव हल्का और अंचल (Anchal) को चुनना होगा, उसके बाद आगे बढे और हल्का और मौजा सेलेक्ट करें |

अब आपको दो विकल्प मिलेंगे पहला भाग वर्तमान या पृष्ठ संख्या वर्तमान,अगर आप भाग वर्तमान चुनते हैं, तो आपको रैयत का नाम से खोजें, खाता नंबर खोजें, या नाम के आधार पर पूरी सूची देख सकते है |

अगर आप पृष्ठ संख्या वर्तमान चुनते हैं, तो प्लॉट नंबर से खोजें, जमाबंदी संख्या से खोज करे ,या कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या से खोजें, अब सुरक्षा कोड (Captcha) डालें और सर्च बटन दबाएं। फिर आपको एक लिस्ट दिखाई जाएगी जिसमे रेयत का नाम , खाता संख्या, जमाबंदी नंबर, पृष्ठ संख्या आदि अब अपनी एंट्री ढूंढें और देखें बटन पर क्लिक करें |

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें ज़मीन से जुड़ी सभी जानकारी होगी, ज़िला, अंचल, मौजा, हल्का, प्लॉट डिटेल्स, लगान दर, पिछला भुगतान, अंतिम रसीद और बकाया राशि, अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और पता जैसे व्यक्तिगत डिटेल भरनी पड़ेगी | आपको एक | agree to Terms & Conditions नाम से ऑप्शन दिखाई देगा उसको पार करके आगे भुगतान करे पर अपना भूमि संबधित जो भी राशि है उसको दर्ज करके बकाया रूपए जमा करके सब्मिट कर ले |
नोट
यह जानकारी आपको आसानी से समझाने के लिए, सरकारी वेबसाइट, इंटरनेट और सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक स्रोतों से इकट्ठा करके एक आसान फॉर्मेट में तैयार की गई है | अगर आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए, तो कृपया बिहार भूमि की सरकारी वेबसाइट या आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें |
धन्यवाद
