MP Bhulekh Portal 2025 – WebGIS 2.0 खसरा / खतौनी B1, भू-नक्शा देखें

नमस्कार साथियो: मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व भूमि से रेलेटेड सभी दस्तावेजों की जानकारी अब आप भी जान सकते है सरल और घर बैठे अपने फोन से बिना तहसील ऑफिस जाकर | mp bhulekh या मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल राज्य सरकार द्वारा विकसित एक डिजिटल सुविधा है, जिसका उद्देश्य भूमि संबंधित जानकारी को पारदर्शी और सुलभ बनाना है | यह पोर्टल राज्य के किसानों, ज़मीन मालिकों और आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि इसके माध्यम से वे अपनी भूमि से संबंधित खसरा नंबर, खतौनी विवरण (B1), भूमि नक्शा (भू-नक्शा), और जमीन की वैधता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन और निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं |

इस पोर्टल पर उपलब्ध डाटा को राजस्व विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा नियमित रूप से अपडेट किया जाता है, जिससे यूज़र्स को रियल टाइम में भूमि रिकॉर्ड्स की जांच करने की सुविधा मिलती है | डिजिटल भूलेख प्रणाली से न सिर्फ सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है, बल्कि भूमि विवादों की संभावना भी काफी हद तक कम हुई है |

इसके अलावा, नागरिक अपना खाता नंबर या खसरा नंबर दर्ज करके, किसी भी समय अपने मोबाइल या कंप्यूटर से भूमि रिकॉर्ड देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं, या प्रिंट भी कर सकते हैं | यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए लाभदायक है जो गांव या दूरदराज़ क्षेत्रों में रहते हैं और बार-बार पटवारी या तहसील कार्यालय जाने में असमर्थ होते हैं |

खसरा / खतौनी (भूमि अभिलेख) ऑनलाइन कैसे देखें?

भूमि अभिलेख की दो तरह की प्रतिलिपियां होती हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन देख सकते हैं। दोनों के बीच क्या फर्क है,आइये जानते है |

MP Bhulekh
  • साधारण भूमि अभिलेख प्रतिलिपि
    इसे लेने के लिए आपको कोई रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करने की जरूरत नहीं होती |
    यह पूरी तरह से निशुल्क Bhulekh MP पोर्टल पर उपलब्ध है |
    इसका इस्तेमाल सिर्फ जानकारी के लिए किया जाता है, जैसे कि अपनी जमीन के रिकॉर्ड देखने के लिए |
  • डिजिटल हस्ताक्षरित भूमि अभिलेख प्रतिलिपि
    इसे पाने के लिए आपको पोर्टल पर पहले रजिस्टर करना होगा |
    इसके लिए कुछ फीस भी भरनी पड़ती है |
    इस प्रतिलिपि का इस्तेमाल सरकारी कामों में किया जा सकता है, क्योंकि यह आधिकारिक और वैध मानी जाती है |
  • साधारण भू अभिलेख
  • यह एक प्रमाणित प्रति है | जो इस प्रति को प्राप्त करने के लिए सबसे पहले mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा |
  • आपके सामने भू अभिलेख ऑप्शन आएगा फिर अपने जमीन का खसरा खोजने के लिए Yes पर क्लिक करना है | इसमें मैंने जिले तहसील गांव का नाम लिखना है |
  • आपके सामने मलिक का नाम, खसरा नंबर, प्लॉट संख्या दर्शाया हुआ होगा |

Also Read:- Bihar Bhumi

मालिक Landowner नाम से खोजें।

  • आपके सामने भूमि मालिक वाले ऑप्शन का चुनाव करना है उसके बाद Select Landowner पर जाना है | उसके बाद खसरा, प्लॉट न. डालना हैं | फिर केप्चा कोड डालकर View Details देख सकते हैं |
  • आपके सामने Land Parcel Details आएगा फिर दाई ओर खोलना हैं, view khatoni के नीचे Eye को ओपन करना है |

खसरा नंबर से खोजें।

  • आपको खसरा नंबर चुनना हैं। जिसमें Block/ Khasra/Plot को दर्ज करना है | उसके बाद View Details ओपन करना, फिर आपके सामने स्क्रीन पर Land Parcel Details पर दाहिनी ओर View Khatauni के नीचे आंख वाले को ओपन करना होगा |

प्लॉट नंबर से खोजें।

इस पोर्टल पर प्लॉट संख्या डालना हैं। सलेक्ट प्लॉट का चुनाव करना है | फिर कैप्चा कोड के साथ View Details पर जाना होगा। फिर सामने Land Parcel Details खोलने पर दाहिनी ओर View Khatauni के नीचे आँख वाले ऑप्शन को चुनना हैं |

  • डिजिटल हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रति निकालने की प्रक्रिया |
  • इसके लिए आपको सबसे पहले न्यू पंजीकरण करना हैं | रजिस्ट्रेशन होम पेज पर दाहिनी में मिल जायेगा | पंजीयन As A Public User पर किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, भू अभिलेख को ओपन करना होगा |
    नोट: आपके सामने ऑप्शन होगा जिसमें की क्या आप वर्तमान और पूर्व साल का खसरा डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति निकालनी हैं तो Yes करे |
    फिर नए पेज पर Land Parcel Unq Id या ULPIN No. लगाकर प्रतिलिपि ले सकते हैं |
  • ULPIN यूनिक लैंड पार्सल आईडेंटिफिकेशन नंबर यह 14 अंकों का कोड जो जमीन से जुड़ा हुआ होता है यह कोड व्यक्ति के आधार कार्ड जैसा होता है जिसमें जमीन की पहचान होती है ताकि सरकारी रिकॉर्ड में जमीन की सुनिश्चित सुरक्षित जानकारी रहे |
  • फिर जमीन की जानकारी आपके सामने आ जाएगी उसके बाद भू अभिलेख का प्रकार चुनकर प्रतिलिपि शुल्क भुगतान करके भू डिजिटल नकल को ले सकते हैं |

Bhulekh MP भू नक्शा जमीन का देखें!

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो mpbhulekh.gov.in हैं, और फिर होम पेज पर Land Parcel Map को ओपन करना है। इसमें दो ऑप्शन मिलेंगे 1. गांव का नक्शा देखें 2. भूखंड का सेटिफाइड प्रतिलिपि लेना चाहते।
  • जमीन का निःशुल्क भू नक्शा लेने के लिए ऑप्शन में जिले, तहसील गांव हल्का को चुनना हैं। फिर View में दिखाई देगा।

Mp Bhulekh Portal Reports कैसे देखें?

  1. ऑनलाइन सुविधा – मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों व आम नागरिकों के लिए जमीन से जुड़ी जानकारी (खसरा, खतौनी, नक़्शा आदि) ऑनलाइन देखने की सुविधा दी है |
  2. वेबसाइट लिंक – आपको पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा |
  3. रिपोर्ट विकल्प – पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद Reports सेक्शन में जाकर भूमि संबंधी विवरण चुना जा सकता है |
  4. जिले/ग्राम का चयन – सबसे पहले अपना जिला, तहसील और गाँव चुनना जरूरी है, ताकि सही भूमि रिकार्ड सामने आ सके |
  5. खसरा/खतौनी जानकारी – यहाँ पर आप अपने नाम या खसरा नंबर के माध्यम से अपनी ज़मीन का पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं |
  6. नक्शा देखने की सुविधा – इस पोर्टल पर खसरे के साथ-साथ भूमि का नक्शा भी देखा जा सकता है |
  7. ऑनलाइन डाउनलोड – खतौनी या खसरा की प्रति आप PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं, जिससे किसी भी समय मोबाइल या कंप्यूटर पर इसे देखा जा सके |
  8. सरकारी उपयोग – इस पोर्टल से प्राप्त जानकारी ज़मीन की खरीद-बिक्री, ऋण लेने, फसल बीमा, कानूनी विवाद आदि में काम आती है |
  9. मुफ्त सेवा – पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएँ निशुल्क हैं, किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता |
  10. सम्पर्क सुविधा – यदि पोर्टल पर कोई तकनीकी समस्या आती है, तो इसमें हेल्पलाइन नंबर और ईमेल की सुविधा भी दी गई है |

Mp Bhu Abhishek Portal Registration And Login

मध्य प्रदेश भू अभिलेख साइट पर यदि फ्री में सेवाओं का आनंद लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी हालांकि प्रीमियम या भुगतान की सेवा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक होता हैं |

  • पंजीकरण की प्रक्रिया

नए यूजर के लिए पंजीकरण को पूरा करना होगा | एमपी भू अभिलेख की ऑफिशियली साइट पर जाकर Register As Public User. इस पर अपनी संपर्क आदि जानकारी को भरना है | फिर लॉगिन करके id पासवर्ड के साथ डिपार्टमेंट चयन और कैप्चा से सबमिट करना होगा |

Mp Bhulekh Portal Online Complaint कैसे करें?

  • इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आपको mp भूलेख की साइट को ओपन करना है। होम पेज पर Grievance पर क्लिक करना होगा |
  • फिर नाम, मो. न. ईमेल, शिकायत प्रकार, विवरण आदि की जानकारी को भरना है | लास्ट में OTP से सबमिट कर देवे | फिर आपको शिकायत नंबर मिलेगा जिससे ट्रैक, स्थिति देख सकते हैं |

MP Bhulekh पर किस तरह की शिकायत की जा सकती है?

अगर आपको ज़मीन के रिकॉर्ड या पोर्टल से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो आप नीचे दी गई समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं:

  • खसरा या खतौनी में नाम या जानकारी गलत होना |
  • ज़मीन के सीमांकन (नक्शा में सीमा तय करने) में गड़बड़ी |
  • नामांतरण (Mutation) में देरी या गलती |
  • भू-नक्शे में प्लॉट या सीमा को लेकर गलती |
  • अन्य किसी दस्तावेज़ में जानकारी गलत होना |
  • विभाग के कर्मचारी या अधिकारी द्वारा गलत व्यवहार या भ्रष्टाचार |

कौन-कौन सी सेवाएँ मिलती हैं?

मुफ्त सेवाएँ

  • इन सेवाओं के लिए कोई रजिस्ट्रेशन या लॉगिन नहीं करना होता:
  • खसरा / खतौनी की सामान्य प्रति (Information purpose के लिए)
  • सामान्य गांव का नक्शा (बिना हस्ताक्षर के)
  • आबादी अधिकार अभिलेख (Population Rights Record)
  • ज़मीन से जुड़ी न्यायालयी जानकारी (जैसे: व्यपवर्तन या कोर्ट केस)
  • दृष्टि बंधक जानकारी (Land Hypothecation)
  • अभिलेखागार से दस्तावेज़ देखना
  • RCMS आदेश और ट्रांज़ैक्शन डिटेल्स
  • भूमि बंधक, कृषि भूमि, DS दस्तावेज़, जमानत, CERSAI खोज

सशुल्क सेवाएँ

  • इन सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है और कुछ शुल्क भी देना होता है:
  • प्रमाणित (डिजिटल साइन वाली) खसरा / खतौनी की प्रति
  • गांव के नक्शे की प्रमाणित कॉपी
  • राजस्व न्यायालय के आदेश की कॉपी
  • पुराने रिकॉर्ड (Record Room) की प्रमाणित प्रति
  • भू-अधिकार पुस्तिका (Land Rights Book)
  • व्यपवर्तन की सूचना
  • भू-राजस्व की ऑनलाइन पेमेंट
  • वॉलेट रिचार्ज सुविधा
  • भूमि स्वामी आधार लिंकिंग (E-KYC)

MP Bhulekh संपर्क जानकारी:

विवरणजानकारी
टोल-फ्री हेल्पलाइन1800-2030-311
कार्यालय फोन नंबर0755-4157902, 0755-4157903
ई-मेलclrgwa@mp.nic.in
कार्यालय पताCommissioner of Land Records, Madhya Pradesh, राजस्व भवन, नाका चंद्राबादनी, नीडम रोड, ग्वालियर – 474009 (MP)

MP Bhulekh FAQs

1.MP Bhulekh क्या है?

मध्यप्रदेश का ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड पोर्टल है |

2.क्या रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

सिर्फ जानकारी देखने के लिए नहीं, लेकिन प्रमाणित प्रति के लिए हाँ |

3.क्या-क्या जानकारी मिलती है?

खसरा, खतौनी, भू-नक्शा, नामांतरण, सीमांकन आदि |

4.डिजिटल और सामान्य प्रति में क्या फर्क है?

सामान्य मुफ्त है, जानकारी के लिए |
डिजिटल साइन वाली प्रति सरकारी काम में मान्य होती है और पेड होती है |

5.गलती होने पर शिकायत कैसे करें?

टोल फ्री नंबर 18002030311 या clrgwa@mp.nic.in पर संपर्क करें |

6.भू-नक्शा कैसे देखें?

पोर्टल पर जिला, तहसील, गांव चुनकर नक्शा देखें।

7.क्या मोबाइल से भी देख सकते हैं?

हाँ, पोर्टल मोबाइल पर भी चलता है |

8.सेवाएँ फ्री हैं या पेड?

कुछ सेवाएँ मुफ्त, कुछ प्रमाणित सेवाएँ पेड हैं |

Note: इस साइट पर जानकारी ऑनलाइन सोशल मिडिया प्लेटफार्म और इंटरनेट के माध्यम से आप तक दी है | धन्यवाद!