दाखिल-खारिज (Mutation) स्टेटस बिहार, जब कोई व्यक्ति जमीन खरीदता है, बेचता है या उसे विरासत में मिलती है, तो उस ज़मीन के नए मालिक का नाम सरकारी रिकॉर्ड में चढ़ाना ज़रूरी होता है | इसी प्रक्रिया को ही दाखिल-खारिज (Mutation) कहा जाता है | बिहार के लोग इस काम के लिए Bihar Bhumi पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
आवेदन करने के बाद आपको समय-समय पर यह चेक करना होता है कि आपकी Mutation की एप्लीकेशन की स्थिति (Status) क्या है | अगर आपकी एप्लीकेशन स्वीकृत (Approve) हो जाती है, तो आपका नाम सरकारी ज़मीन रिकॉर्ड में मालिक के तौर पर दर्ज हो जाएगा। इससे आप आगे चलकर ज़मीन से जुड़े सभी सरकारी काम आसानी से कर पाएंगे, जैसे नामांतरण, ऋण लेना या जमीन बेचना आदि |
बिहार भूमि पोर्टल से ऑनलाइन देखें दाखिल-खारिज (Mutation) का स्टेटस
अगर आपने अपनी जमीन के दाखिल-खारिज (Mutation) के लिए बिहार भूमि पोर्टल पर आवेदन किया है और अब यह जानना चाहते हैं कि आपकी फाइल पास हुई या नहीं, तो आप खुद घर बैठे इसकी स्थिति चेक कर सकते हैं | सबसे पहले Bihar Bhumi की वेबसाइट पर जाना पड़ेगा | होमपेज पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें वाला पर क्लिक करें |

अब आपकी स्क्रीन पर Mutation Application Status का एक छोटा जानकारी फॉर्म खुलेगा उसको पूरा भरे जैसे जिला (District), अंचल (Anchal), और वित्तीय वर्ष (Financial Year) चुनें, फिर Proceed करे आगे बढे आपको केस नंबर से खोजें, डीड नंबर से खोजें, या मौजा (गांव) से खोजें इनमें से जो जानकारी आपके पास हो, उसको चुनकर कॅप्टचा कोड डाले और सर्च करके आगे प्रवेश करे फिर, आपको एक सूची (List) दिखाई देगी जिसमें ये जानकारी जैसे |
- केस नंबर,
- खाता नंबर,
- प्लॉट नंबर,
- आवेदनकर्ता का नाम
- आवेदन की तारीख
- और उसका वर्तमान स्टेटस
अब आपको विव करके आगे बढ़ना होगा फिर आपके सामने म्युटेशन की सारी रिपोर्ट सुचना दिख जाएगी | फिर अगर आपकी एप्लीकेशन पास हो गई है तो Approved लिखा होगा | अगर रिजेक्ट हुई है तो Rejected दिखाई देगा |

अब अगर आप इस रिपोर्ट को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो प्रिंटर आइकन पर क्लिक करें | Save as PDF को सेलेक्ट करें और Save बटन दबाएं उसके बाद आपकी रिपोर्ट आपके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव हो जाएगी |
नोट
यह जानकारी आपको आसानी से समझाने के लिए, सरकारी वेबसाइट, इंटरनेट और सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक स्रोतों से इकट्ठा करके एक आसान फॉर्मेट में तैयार की गई है | अगर आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए, तो कृपया बिहार भूमि की सरकारी वेबसाइट या आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें |
धन्यवाद
