Online Mutation Bihar – बिहार दाखिल खारिज आवेदन करे

Hello मित्रों आज आपको इस टॉपिक में बताया जायेगा की बिहार राज्य की राजस्व भूमि पर ऑनलाइन तरीके से आप अपने नाम से मालिकाना हक़ कैसे जोड़ सकते है इसके लिए आपको म्युटेशन अप्लाई प्रकृत्या को अपनाना होगा , जो इस साइट पर आपको स्टेप वाइज कवर किया जायेगा | बिहार ऑनलाइन दाखिल-खारिज (Mutation) प्रक्रिया में यह एक बिहार भूमि पोर्टल एक सरकारी वेबसाइट है, जहां आप अपनी जमीन से जुड़ी लगभग सारी जरूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं, वो भी घर बैठे, बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए। अगर आपने जमीन खरीदी है, बेची है या आपको विरासत में मिली है, तो उसका नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराना ज़रूरी होता है | इसी काम को दाखिल-खारिज (Mutation) कहा जाता है | अब ये काम आप खुद ऑनलाइन कर सकते हैं, बस आपके पास कुछ जरूरी ज़मीन से जुड़े दस्तावेज होने चाहिए, जैसे

  • जमीन की रजिस्ट्री (Sale Deed)
  • खरीदार और विक्रेता का पहचान पत्र
  • रसीदें या लगान से जुड़े दस्तावेज

विषयविवरण
विषयदाखिल खारिज (Mutation)
पोर्टलBihar Bhumi
अधिकृत वेबसाइटbiharbhumi.bihar.gov.in

Bihar पोर्टल के जरिए आप

  • Mutation (दाखिल-खारिज) के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • अपनी एप्लीकेशन की स्थिति (Status) चेक कर सकते हैं
  • और PDF रिपोर्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं

अब आपको पटवारी या अंचल कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं बस मोबाइल या लैपटॉप से कुछ ऑनलाइन क्लिक कीजिए और आपका काम आसानी से हो जायेगा |

बिहार में ऑनलाइन दाखिल-खारिज (Mutation) कैसे करें?

  • आप भी अपनी जमीन का ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज जिसको म्युटेशन अप्लाई करवाना कहते है उसको सरल तरीके से बिना किसी समस्या के आवेदन कर सकते है | अगर आपने जमीन खरीदी है या विरासत में पाई है, तो आपको उस जमीन का मालिकाना नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करवाना होता है | इसे दाखिल-खारिज (Mutation) कहा जाता है। अब ये काम आप ऑनलाइन, घर बैठे कर सकते हैं |
Mutation
  • इसके लिए आपको सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाएंजाना होगा |
  • उसके बाद साइट पर आकर होमपेज पर ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदन करें वाले लिंक का उपयोग करके अपनी जानकारी के साथ पंजीकरण करना होगा |
  • उसके बाद लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें जिसमे आपका पहले से अकाउंट है, तो मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर लॉगिन करें | और अगर आप नए यूजर हैं, तो Registration के जरिये साइट पर अकॉउंट बनाये |
Online Mutation Bihar
  • पंजीकरण करने इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता, और कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी। फिर लास्ट Register Now पर जाये |
  • उसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे अब आपके सामने Mutation आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें 6 हिस्से होंगे जो
  • सबसे पहला आवेदक की जानकारी (Applicant Details) – अपना पूरा नाम, पिता/पति का नाम, आपके और उनके बीच संबंध (relation), मोबाइल नंबर, ईमेल, वर्तमान और स्थायी पता, इसके बाद Save & Next करके आगे बढे |
Online Mutation Bihar
  • दूसरा डॉक्युमेंट डिटेल्स जैसे दस्तावेज़ का प्रकार जैसे Registry, नंबर, Date और registration Office (DSRO/SRO) चुनें फिर से Save & Next पर क्लिक करें |
  • तीसरा खरीदार की जानकारी (Buyer Details) जिसमे खरीदार का नाम, पिता का नाम, लिंग, जाति, आधार नंबर, मोबाइल और पता, सभी जानकारी भरकर फिर से Save & Next जरूर करे |
Online Mutation Bihar
  • चौथा बिक्रेता की जानकारी (Seller Details) जैसे पुराने मालिक (बिक्रेता) की सारी जानकारी भरें और Save & Next ये भी करे |
  • पांचवा जमीन की जानकारी (Plot Details) जो ज़िला, तहसील , ब्लॉक , गांव , अनुमंडल, सर्किल, हल्का और थाना/मौजा आदि को भरें। खाता नंबर, प्लॉट नंबर, कितनी जमीन (एकड़/डेसिमल) लेन-देन हुई, इसमे चारों दिशाओं (उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम) की सीमा की जानकारी भरें,फिर Save & Next पर आगे बढे |
  • छठा डॉक्युमेंट अपलोड करें सभी ज़रूरी दस्तावेज (PDF या JPG फॉर्मेट में) अपलोड करें, ये ध्यान रहे, हर फ़ाइल की साइज 2 MB से कम होनी चाहिए, जिससे साइट पर सर्वर धीमा नहीं चले और आपका काम तेजी से हो जाये |
  • उसके बाद ये सब होने के बाद OTP वेरीफिकेशन और फाइनल सबमिशन, रजिस्ट्रेशन के बाद जिसमे आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा इसको डालकर वेरीफाई करें और फिर Final Submit करके आगे बढे |
  • फिर आवेदन नंबर और रसीद सेव करें इसमें फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक वाद संख्या (Case Number) और रसीद मिलेगी जो आपके पुरे जमीन रिलेटेड जानकारी को कवर करता है | इसे संभाल कर रखें, क्योंकि इसी से आप अपना Mutation Status चेक कर पाएंगे और देख भी सकते है |
BhuNaksha Bihar – ऑनलाइन कैसे देखें?
Jamabandi Bihar Online – घर बैठे जमीन की जानकारी देखें
दाखिल-खारिज की स्थिति ऑनलाइन कैसे देखें?
Bihar Bhumi Register 2 Online देखने का आसान तरीका
Online Lagan Bihar Bhumi – जमीन टैक्स भरने का सबसे आसान तरीका

नोट

इस लेख में जानकारी इंटरनेट स्रोतों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुटाई हुई एक वेबपेज फॉर्मेट में आप तक पहुंचाई है | हमारा उद्देश्य केवल जानकारी को साझा करना है | धन्यवाद